गौरीगंज, जुलाई 9 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सधई राय का पुरवा मजरे भद्दौर निवासी संतराम को उसके घर के सामने शराब बेंचते समय 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं जामो-भादर रोड पर मकरहन का पुरवा मोड़ के पास मगरू निवासी तेजगढ़ को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...