Gauriganj News: ओवरलोड ट्रांसफार्मर को 63 केवी करने की मांग
गौरीगंज, सितम्बर 3 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता क्षेत्र के भनौली गांव में लगे 25 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर पर बढ़ते लोड को देखते हुए ग्रामीणों ने उसकी क्षमता बढ़ाकर 63 केवी किए जाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी, विद्युत विभाग मुसाफिरखाना को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।विद्युत उपखंड केंद्र पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि गांव में वर्तमान में 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिस पर लगातार अधिक लोड रहने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या बनी रहती है। अधिक भार के चलते ट्रांसफार्मर पर खराबी का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 25 केवी ट्रांसफार्मर को 63 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से बदलने की मांग की है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.