गौरीगंज, जुलाई 15 -- Gauriganj News: अमेठी। पुलिस लाइन गौरीगंज में चल रहे होमगार्ड भर्ती परीक्षा के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व शारीरिक मानक परीक्षण की प्रकिया का एसपी सरवणन टी ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय़, सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। एसपी ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सीओ लाइन श्वेताभ भास्कर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...