गौरीगंज, अक्टूबर 15 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने सुमेरपुर गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई, हरा चारा, भूसा, चूनी, पानी, गायों की देखभाल और उपचार आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एसडीएम ने गौशाला में मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ, पशु चिकित्साधिकारी और ग्राम प्रधान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में रह रहे गोवंशों को समय पर पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और चूनी उपलब्ध कराया जाए तथा पीने के लिए स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, बीमार पशुओं का तत्काल उपचार कराने और टीकाकरण की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गोवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लाप...