गौरीगंज, सितम्बर 25 -- Gauriganj News: अमेठी। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मासिक बैठक तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष बजरंग सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद किसानों ने क्षेत्र की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उपजिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें अघोषित विद्युत कटौती से निजात दिलाने, खतौनी में गलत तरीके से किए गए अंश निर्धारण को दुरुस्त कराने, आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात दिलाने के लिए टीम गठित कर उन्हें पशुशाला भेजवाने आदि की मांग शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...