Gauriganj News: एशियन गेम्स पदक विजेता सलमान खान का हुआ भव्य स्वागत
गौरीगंज, अक्टूबर 3 -- Gauriganj News: अमेठी। एशियन गेम्स-2026 में पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में कांस्य पदक जीतकर अमेठी का मान बढ़ाने वाले तिलोई तहसील के खेरहना निवासी एवं भारतीय सेना के नायक सूबेदार सलमान खान का बुधवार को उनके पूर्व विद्यालय कंपोजिट विद्यालय खेरहना बहादुरपुर में भव्य स्वागत किया गया। सलमान खान इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बीएसए संजय तिवारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। जिला खेल संघ की ओर से संदीप सिंह और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से विवेक शुक्ला ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किए। विद्यालय परिवार ने भी सलमान खान का सम्मान किया। इस अवसर पर सलमान खान ने विद्यार्थियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.