Gauriganj News: एचएएल कोरवा में आयोजित हुआ डांडिया महोत्सव
गौरीगंज, अक्टूबर 13 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। संवाददाता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) कोरवा में महाप्रबंधक निमेष टंडन एवं उनकी धर्मपत्नी चारु टंडन की अध्यक्षता में सोमवार की शाम डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और पारंपरिक भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने संगीत की मधुर धुनों पर गरबा और डांडिया नृत्य किया। सामूहिक नृत्य और उत्साह से पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा। आयोजन में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर नवरात्रि की खुशियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गरबा और डांडिया गीतों की धुन पर पारंपरिक नृत्य मधुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.