Gauriganj News: एआरटीओ कार्यालय के बाहर गरजा बुलडोजर
गौरीगंज, जुलाई 21 -- Gauriganj News: अमेठी। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय तथा निर्माणाधीन जिला कारागार के बाहर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाकर एक पक्का मकान समेत कई अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लगी छह से सात टिन और लकड़ी की गुमटियां भी हटाई गईं। सुबह शुरू हुई कार्रवाई के दौरान जेसीबी और क्रेन की मदद से सड़क की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: एआरटीओ कार्यालय के बाहर गरजा बुलडोजर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता प्रीतम सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.