गौरीगंज, अगस्त 7 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता स्थानीय तहसील परिसर से जुड़ी कथित एआई जनित फर्जी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बीते 6 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल की गई, जिसमें जिलाधिकारी अमेठी और उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना को जलभराव वाले स्थल का निरीक्षण करते हुए दर्शाया गया। आरोप है कि उक्त तस्वीर एआई की सहायता से तैयार की गई है, जबकि उस दिन दोनों अधिकारियों ने किसी भी जलभराव स्थल का निरीक्षण नहीं किया था। यह भी पढ़ें- Basti News: पुलिस अफसर पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले पर मुकदमा लेखपाल का है कि इस प्रकार की फर्जी तस्वीर प्रसारित कर प्रशासन की छवि धूमिल क...