Gauriganj News: एंबुलेंस को स्कूल वैन बनाकर ढोए जा रहे थे बच्चे
गौरीगंज, सितम्बर 1 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत वाहन का इस्तेमाल स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में किए जाने के मामले में परिवहन विभाग की तहरीर पर सेम फोट पब्लिक स्कूल मुसाफिरखाना के प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी एसआई गोपाल मणि मिश्रा को सौंपी है।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता की ओर से कोतवाली पुलिस को में दी गई तहरीर के अनुसार वाहन संख्या यूपी 41 एटी-4146 परिवहन विभाग में एंबुलेंस की श्रेणी में पंजीकृत है। वाहन की चेकिंग के दौरान इसका इस्तेमाल सेम फोट पब्लिक स्कूल द्वारा छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने के लिए किए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले में परिवहन विभाग की ओर से बीते 22 अगस्त को वाहन का चालान भी किया गया था। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.