गौरीगंज, अगस्त 3 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर पंचायत इकाई का गठन प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया। नई कार्यकारिणी में उत्कर्ष गुप्ता उर्फ वासु को नगर अध्यक्ष, शनि कुमार उर्फ चाहत को महामंत्री, सतीश कसौधन को संगठन मंत्री, अंकित कौशल उर्फ राजकुमार को कोषाध्यक्ष, रवि अग्रहरि को मीडिया प्रभारी तथा खुर्शीद अहमद उर्फ राजू बटन को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं रिंकू टंडन, हरिओम खत्री और राजू कौशल को संरक्षक नामित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...