Gauriganj News: इसौली विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष
गौरीगंज, अक्टूबर 10 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता गिरीश चन्द्र शुक्ला को पार्टी द्वारा आगामी चुनाव के लिए इसौली विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्णय की सराहना की। शुकुल बाजार के पूरे रग्घू शुक्ल गांव निवासी गिरीश चन्द्र शुक्ला संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर पं. राम उजेरे शुक्ला, शंकर बख्श सिंह, जसकरन सिंह, ओंकार नाथ सिंह, विनय चौरसिया, दिनेश कौशल, प्रशांत शुक्ला आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.