Gauriganj News: इन्हौना-रुदौली मार्ग से पूरे दुधौरन तक सड़क गड्ढों में तब्दील
गौरीगंज, अक्टूबर 11 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता इन्हौना-रुदौली मार्ग से पूरे दुधौरन तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। बनने के बाद से एक बार भी इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे सड़क पर डामर का नामोनिशान तक नहीं बचा है। गिट्टियां उधड़कर सड़क पर बिखरी हुई हैं। जिससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं।
सड़क की जर्जर हालत से राहगीर परेशान यह सड़क विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित पूरे उदनी, पूरे शिवरतन, गंगाअहीर टाड़, समेत आधा दर्जन गांवों को जोड़ती है। इस पर एक प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय भी स्थित है। हजारों लोग रोज इस रास्ते से गुजरते हैं। वर्ष 2004 में ग्रामीणों की मांग पर इस खड़ंजा मार्ग को डामरीकृत किया गया था, लेकिन उसके बाद विभाग ने दोबारा ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.