गौरीगंज, अक्टूबर 18 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। क्षेत्र के त्रिलोकीपुर मजरे नंदौर गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंडीगढ़ में बीटेक की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय इकलौते बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार को बेटे का शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी छोटी बहन विभा बदहवास हालत में छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल विभा का पीजीआई में इलाज चल रहा है। गांव निवासी अध्यापक गौरीशंकर मिश्रा के बेटे कुंवर सद्भव मिश्रा चंडीगढ़ में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, वह 10 जुलाई को घर से चंडीगढ़ पढ़ाई के लिए गए थे। उनके मौसा वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि 11 अक्तूबर को चंडीगढ़ में सद्भव दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बेटे का शव पहुंचते ही परिवार...