गौरीगंज, अगस्त 3 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। सोमवार को संग्रामपुर क्षेत्र में दोपहर लगभग 12 से साढ़े 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहने के कारण यूपीआई भुगतान, ऑनलाइन कामकाज पूरी तरह ठप रहा। क्षेत्र की बैंकिंग सेवाएं बंद हो गई। बैंक में बीसी सखी सेन्टर पर पैसे के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बैंक में अपना काम कराने आए खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मियों ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण आधे घंटे के लिए नेटवर्क बंद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...