गौरीगंज, नवम्बर 15 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत पवारे डेढ़पसार निवासी शिवकुमार जायसवाल अपनी पत्नी आशा बहू कमलेश कुमारी के साथ ससुराल जा रहे थे, तभी हलियापुर सुलतानपुर के पास हादसे का शिकार हो गए। स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान शिवकुमारी की मौत हो गई। वहीं शिवकुमार को रायबरेली एम्स के लिए रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतका कमलेश कुमारी का शव रविवार को दोपहर बाद पवारे डेढ़पसार पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में गमगीन माहौल में उनका दाह संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत, दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...