गौरीगंज, जुलाई 26 -- Gauriganj News: अमेठी। गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत अमेठी में सोमवार को भव्य गो-प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी। अम्बेडकर चौराहे पर सुबह गौ पूजा व शंखनाद के साथ श्री राम, जय राम, जय-जय राम विजय मंत्र का सामूहिक जप शुरू होगा, जो 9.15 बजे तक चलेगा। इसके बाद श्रद्धालु ढोल, नगाड़े, अभियान बैनर और भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण प्रार्थना-यात्रा के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा में गोमाता बछड़े के साथ सबसे आगे रहेंगी। गोमाता की झांकी और अभियान के तहत संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर संत-महात्माओं, जिला कार्यकारिणी और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- देशभर के सभी जिलों से सरकार को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षर यु...