Gauriganj News: आज आएंगे पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य
गौरीगंज, जुलाई 8 -- Gauriganj News: अमेठी। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग आयोग का जनपद भ्रमण गुरुवार 9 जुलाई को प्रस्तावित है। आयोग के सदस्य प्रातः 9.30 बजे से सांयकाल तक जनपद में प्रवास करेंगे। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान जनपद के ऐसे व्यक्ति, संस्थाएं अथवा प्रतिनिधि जो पिछड़ा वर्ग से संबंधित किसी भी विषय पर अपना मंतव्य, सुझाव अथवा शिकायत प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे कलेक्ट्रेट गौरीगंज में आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष लिखित अथवा मौखिक रूप से रख सकते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि पिछड़ा वर्ग के हितों, समस्याओं एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अपने सुझाव अथवा आवेदन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.