गौरीगंज, अगस्त 14 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों-कालेजों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जाएगा। स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: आजादी का जश्न : आज शान से लहराएगा तिरंगास्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 08 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम संजय चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। 8.30 बजे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह जिला पंचायत रिर्सोस सेन्टर में तिरंगा फहराएंगे। एसपी सरवणन टी पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगे। परेड का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही समस्त सर...