गौरीगंज, सितम्बर 10 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। मखदूमपुर कला के पूरे भगोले गांव में बुधवार रात अज्ञात कारणों से केदारनाथ के छप्परनुमा घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान, जेवरात और अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं, सबमर्सिबल लगवाने के लिए रखी करीब 70 हजार रुपये की नकदी भी आग में जल गई। आग की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान परमजीत निषाद ने घटना की सूचना राजस्व प्रशासन को दी। गुरुवार सुबह राजस्व विभाग के नीरज त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: छप्परनुमा घर में लगी आग, 70 हजार रुपये नकदी समेत गृहस्थी राख तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि राजस्व टीम क...