Gauriganj News: आग लगने से भाजपा नेता की कार जलकर राख
गौरीगंज, अगस्त 13 -- Gauriganj News: गौरीगंज। संवाददाता गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे गौरीगंज ब्लाक गेट के पास भाजपा नेता की चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से कूदकर कार सवारों ने जान बचाई। फायर ब्रिगेड जब तक आग पर काबू पाती तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।जानकारी के अनुसार भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र गुरुवार को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से गौरीगंज आए थे। जैसे ही वह ब्लाक गेट के करीब पहुंचे तभी चलती कार से धुआं निकलता देख कार रोककर सभी ने बाहर निकलकर जान बचाई। देखते ही देखते आग भड़क गई और कार धूं-धूंकर जलने लगी। नगर पालिका के वाटर टैंकर ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई। लेकिन जब तक आग पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.