गौरीगंज, सितम्बर 27 -- Gauriganj News: जामो, संवाददाता। जामो थाना क्षेत्र के वैदपुरा सूखी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे दबकर 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी हजारीलाल पुत्र रहमत अली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हजारीलाल शुक्रवार की अपरान्ह करीब तीन बजे बकरी चराने के लिए गांव के बाहर बाग की ओर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार की रात दोबारा तलाश करने पर वह बाग में एक पेड़ के नीचे दबे मिले। बताया गया कि आकाशीय बिजली गिरने के दौरान पेड़ टूटकर गिर गया, जिसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: धान के खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप ग्रामीणों ने भी शुक्रवार देर शाम घटनास्थल के आसपास आकाशीय बिजली की चमक...