Gauriganj News: आकर्षण का केंद्र बनी कौशल कला केंद्र की झांकी
गौरीगंज, अक्टूबर 23 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता कस्बे में दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर श्रीराम खत्री धर्मशाला में तैयार की गई समसामयिक मुद्दों पर आधारित कौशल कला केंद्र की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। धर्मशाला निवासी राजेंद्र कौशल द्वारा निर्मित इस झांकी में वर्तमान समय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं और नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।झांकी का शुभारंभ भाजपा नेता धनवंत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने झांकी के निर्माण और उसकी आकर्षक प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक और समसामयिक विषयों को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। झांकी की खासियत इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.