गौरीगंज, सितम्बर 2 -- Gauriganj News: अमेठी। बीएसए कार्यालय में समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में मानदेय/वेतन वृद्धि की घोषणा से हर्ष और उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सरकार के इस निर्णय को कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया। कार्यालय में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों संजीव सिंह, मनीष मिश्रा, अनुरुद्ध शुक्ल, गोविन्द शुक्ल, आशुतोष श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह और तेजभान ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय/वेतन में वृद्धि से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को आर्थिक संबल मिलेगा। इससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही जीवन स्तर में भी सकारात्मक सुधार आएगा। यह भी पढ़ें- आउटसोर्स कर्मचारियों को 20...