गौरीगंज, सितम्बर 3 -- Gauriganj News: अमेठी। बेनीपुर स्थित 50 शैया एकीकृत आयुष चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली सामने आई है। अस्पताल में दवाओं की कमी के साथ प्रयोगशाला में किट और रिजेंट उपलब्ध नहीं होने से जांच व्यवस्था प्रभावित है। ऐसे में मरीजों को जांच और दवाओं के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। अस्पताल की पड़ताल के दौरान लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार अपनी सीट पर सोते मिले, जबकि दूसरी टेक्नीशियन काजल अनुपस्थित थीं। कई ओपीडी में चिकित्सक भी नदारद मिले। शौचालय और वार्डों में भी ताले लगे मिले। मरीजों राकेश, रोशनी और आशु देवी ने बताया कि दवा और जांच नहीं मिलने से उन्हें बाहर से इलाज कराना पड़ रहा है, जिससे खर्च बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...