Gauriganj News: अश्लील फब्तियां कसने का आरोपी गिरफ्तार
गौरीगंज, अगस्त 21 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और फब्तियां कसने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रामपलट पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लालगंज चौराहे के पास पूरे परवानी जाने वाली सड़क के किनारे एक युवक आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। जिसकी पहचान कुणाल शुक्ला निवासी गौरा बरामऊ थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.