गौरीगंज, अक्टूबर 28 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता गौरीगंज रेलवे स्टेशन पूरी तरह से अव्यवस्था की जद में है। न तो पीने के शुद्ध पानी का इंतजाम है और न ही शौचालय की बेहतर व्यवस्था ही है। प्रतीक्षालय में ताला लटकता रहता है। बिजली न होने पर पूरा स्टेशन परिसर अंधेरे में डूबा रहता है। गाड़ियों के आवागमन की सूचना देने का कोई इंतजाम नहीं है। डिस्प्ले बोर्ड शो पीस के रूप में टंगा है। सीमेंट की रैक के चलते प्लेटफॉर्म पर धूल फैली रहती है। जिम्मेदारों के लापरवाही के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है

स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर हवा हवाई साबित हो रहा है। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का रंग रोगन तो कर दिया गया, लेकिन सुव...