Gauriganj News: अवैध रूप से नहर की मिट्टी खुदाई में केस दर्ज
गौरीगंज, सितम्बर 6 -- Gauriganj News: गौरीगंज। क्षेत्र से होकर गुजरे अमेठी रजबहा नहर की मिट्टी के अवैध खनन के मामले में विभाग के सींचपाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शारदा सहायक खंड 49 नहर के सींचपाल रामकरन पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि अमेठी रजबहा के किमी संख्या 3.100 के पास जेसीबी और डंपर से नहर की मिट्टी खुदाई कर ले जाई जा रही है। जिस पर वह जेई देवेन्द्र चौरसिया व सींचपाल बृजभूषण शुक्ला व प्रदीप के साथ मौके पर एक जेसीबी व एक मिट्टी लदा डंपर मौके पर मौजूद मिला। उन्होंने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताय कि सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.