गौरीगंज, अक्टूबर 30 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता खेतों में महीनों की मेहनत और पूंजी लगाकर तैयार की गई धान की फसल पर अर्नब तूफान ने पानी फेर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई असमय बारिश ने किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भरने से कटाई भी मुश्किल हो गई है। नुकसान की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने भी सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Mau News: अर्नब के असर से मऊ में लगातार बारिश, जनजीवन प्रभावितअसमय बारिश से धान की फसल को नुकसान शुक्रवार की सुबह से ही जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। तेज हवाओं के कारण जिला मुख्यालय के भनियापुर, महिमापुर, असैदापुर समेत दर्जनों गांवों में धान की फसल खे...