Gauriganj News: अयोध्या संपर्क मार्ग जलभराव व कीचड़ से बदहाल
गौरीगंज, अगस्त 27 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। विकास क्षेत्र के पाली गांव से नदी घाट तक जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। हालत यह है कि बिना बारिश के भी सड़क पर जगह-जगह पानी भरा रहता है और कीचड़ फैला हुआ है। बुधवार को हुई बारिश के बाद मार्ग की स्थिति और खराब हो गई। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले छात्रों और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीजों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग अमेठी जिले से अयोध्या को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। नदी के उस पार अमेठी के पांच पुरवे बसे हुए हैं। जिनके लोगों का रोजाना इसी रास्ते से आना-जाना होता है। करीब 300 मीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क की ऊंचाई कम होने और जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने से पानी निकल नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.