Gauriganj News: अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव, गार्ड घायल, जीआरपी जांच में जुटी
गौरीगंज, अक्टूबर 21 -- Gauriganj News: अमेठी। अमेठी रेलवे स्टेशन के पास एक बार फिर ट्रेन पर पथराव की घटना ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार देर शाम बनारस से लखनऊ की ओर जा रही गाड़ी संख्या 24203 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया। घटना अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास हुई। जानकारी के अनुसार ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 8.57 बजे अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी। जैसे ही ट्रेन पूर्वी सिग्नल के पास पहुंची, तभी किसी ने बाहर से पत्थर मारा। पत्थर सीधे ट्रेन के गार्ड को लग गया, जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी, लेकिन चलती ट्रेन पर इस तरह की हरकत से बड़ा हादसा भी हो सकता था।
घटना के बाद ट्रेन और गार्ड की स्थिति घटना के बाद गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.