Gauriganj News: अमेठी-जर्जर भवनों में चल रहीं सहकारी समितियां
गौरीगंज, नवम्बर 1 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए स्थापित साधन सहकारी समितियों व संघों की स्थिति खराब है। क्षेत्र के कई साधन सहकारी समितियों के भवन जर्जर हो चुके हैं। जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों में खाद और बीज को सुरक्षित रखना कठिन हो गया है। इससे कर्मचारी और किसान सभी परेशान हैं। जिसका सीधा असर धान क्रय केंद्रों के संचालन पर भी पड़ रहा है। किसानों को आसानी से बीज व उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में नौ साधन सहकारी समितियां व दो संघ संचालित हैं। इनमें अब्दुल्ला बाहरपुर, किसनी, बाजार शुकुल, दक्खिनगांव क्यार, पाली व नीमपुर की समितियां चल रही हैं, जबकि अशीषपुर व बरसंडा समितियां बंद पड़ी हैं। महोना व बाजार शुकुल संघ ब्लाक के सभी न्याय पंचायतों में चार दशक पूर्व साधन सहकारी समितियों के भवनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.