Gauriganj News: अमेठी-छह गावों में नहीं हैं पंचायत भवन
गौरीगंज, नवम्बर 1 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। ग्राम पंचायत में कंप्यूटरीकृत पंचायत कार्यालय स्थापित कराने की सरकार की यह परिकल्पना विकास खंड बाजार शुकुल में साकार होती नहीं दिख रही है। क्षेत्र में 54 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 48 में पंचायत भवन का निर्माण हो चुका है। ग्राम पंचायत सेवरा, पाली, इक्कातजपुर, महोना पूरब के पंचायत भवन जीर्णशीर्ण हालत में है। जिनकी मरम्मत न होने से कोई नहीं बैठता है। वहीं नीमपुर व टेवसी गांव में जमीन न होने पंचायत भवन नहीं है। ग्राम प्रधान को पंचायत के कार्यों के लिए सार्वजनिक स्थानों व निजी भवन में बैठक करनी पड़ रही है। एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने बताया गांव में पंचायत भवन के लिए जो प्रस्ताव मिले हैं उसे शासन को भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.