Gauriganj News: अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी पढ़ाई
गौरीगंज, जुलाई 21 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले में मौसम सामान्य होने के बाद नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का संचालन समय बदल दिया गया है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों के विद्यालय अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था 21 जुलाई से प्रभावी कर दी गई है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश के अनुपालन की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों से समय परिवर्तन की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाने तथा शैक्षणिक गतिविधियां निर्धारित समय पर संचालित कराने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.