Gauriganj News: अब एक रुपये के पर्चे पर होगी 117 तरह की जांच
गौरीगंज, जुलाई 23 -- Gauriganj News: अमेठी। कैंसर, थायराइड व अन्य गंभीर बीमारियों की जांच के लिए अब लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। न ही इसके लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी। जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही अत्याधुनिक तकनीकी से युक्त लैब में एक रुपये के पर्चे पर 117 प्रकार की जांच की सुविधाएं उपलब्ध होगी। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के पास नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी का निर्माण किया जा रहा है। यह लैब अक्तूबर माह तक शुरू हो जाने की बात कही जा रही है। लैब शुरू होने के बाद मरीजों को महंगी से महंगी पैथोलॉजी जांच केवल एक रुपये के पर्चे पर उपलब्ध होगी। इससे जिले के हजारों मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें जांच के लिए लखनऊ या दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल का संचालन बीते छह वर्षों से हो रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.