गौरीगंज, अक्टूबर 16 -- Gauriganj News: गौरीगंज। संवाददाता पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन, टिकरिया की ओर से शुक्रवार को अन्नी बैजल में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत मियावाकी पद्धति से तीन हजार पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और जैव विविधता के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम में टिकरिया सीमेंट के प्लांट हेड मनीष पुरोहित, प्रोडक्शन हेड सुमित श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान संतोष सिंह, टिकरिया लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्वेता मनीष पुरोहित और उनकी टीम, पर्यावरण प्रमुख शीबा खान मौजूद रहीं। इसके अलावा बाबूपुर जूनियर स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी, अडानी फाउंडेशन टिकरिया की टीम तथा सक्षम टीम के सदस्य और बच्चे भी शामिल हुए। पौधरोपण अभियान में ग्राम पंचायत अन्नी ...