Gauriganj News: अनूप शास्त्री महासचिव, राधिका प्रसाद बने मंत्री
गौरीगंज, अगस्त 20 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। भारतीय किसान क्रांति यूनियन में संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश तिवारी ने अनूप शास्त्री को ब्लॉक महासचिव तथा राधिका प्रसाद तिवारी को ब्लॉक मंत्री मनोनीत किया। प्रदेश प्रभारी युवा विंग राघवेंद्र मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश तिवारी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें सदस्यता रसीद एवं पद प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राम प्रसाद शुक्ला, नंद कुमार पांडेय, बद्री विशाल तिवारी, अमित मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, जय सिंह ग्राम प्रधान मांझगांव, गौरव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.