Gauriganj News: अघोषित बिजली कटौती ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद
गौरीगंज, अगस्त 23 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। रात में पांच से छह घंटे की हो रही अघोषित विद्युत कटौती के चलते ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। पसीने से तरबतर होकर ग्रामीण जागकर रात बिताने को मजबूर हो गए हैं। जिला मुख्यालय गौरीगंज सहित सभी तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर भी बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार अमेठी ग्रामीण क्षेत्र में स्थित उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों में शनिवार की रात हुई बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों के उपकेंद्रों पर शाम 7.10 बजे से दो घंटे के लिए पहली कटौती की गई। फिर रात 10.30 बजे से दूसरी बार दो घंटे के लिए बिजली गुल रही। इसके बाद सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.