गौरीगंज, जुलाई 7 -- Gauriganj News: भेटुआ। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के परतोष चौकी के पास स्थित अगनू का पुरवा में रातभर अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरी रात मशीनों से खनन होता रहा, लेकिन पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने पुलिस और खनन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध खनन से सरकारी राजस्व के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। खनन अधिकारी दुष्यंत यादव ने बताया कि उन्हें रात में कोई शिकायत नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि सुबह फोटो प्राप्त हुए हैं और मौके पर जांच की जाएगी। यदि अवैध खनन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हि...