Gauriganj News: अक्तूबर के आखिर तक गड्ढामुक्त होंगी ग्रामीण सड़कें
गौरीगंज, अक्टूबर 3 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। गड्ढों में तब्दील सड़कों से ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने करीब चार दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़कों पर पैचिंग कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 50 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कुछ सड़कों के टेंडर खुल चुके हैं, जबकि शेष की प्रक्रिया चल रही है। मुंशीगंज, संग्रामपुर, भादर, भेंटुआ, शाहगढ़, रामगंज और गौरीगंज क्षेत्र की कई ग्रामीण सड़कें खराब हैं। बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। विभाग ने चिन्हित मार्गों पर पैचिंग कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। उलरा निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि गांव से अलीगंज संपर्क मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को परेशानी होती है। शाहगढ़ निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.