नई दिल्ली, अगस्त 30 -- इंजीनियरिंग की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शुमार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2027 के लाखों दावेदारों के लिए इंतजार अब और लंबा खिंच गया है। इस बार की परीक्षा का आयोजक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की संशोधित समय-सारणी जारी कर सकता है। दरअसल आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होनी तय थी, मगर संस्थान ने बिना किसी नई तारीख का एलान किए इसे बीच में ही टाल दिया। आधिकारिक GATE 2027 पोर्टल पर फिलहाल सिर्फ इतना लिखा है कि आवेदन विंडो 'जल्द' खोली जाएगी, जिससे उम्मीदवारों के बीच बेचैनी और सवालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गौर करने वाली बात यह है कि यह पहला मौका नहीं, बल्कि दूसरी दफा है जब आईआईटी मद्रास ने रजिस्ट्रेशन शुरू करने की तारीख को टाला ह...