नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- IIT GATE 2027: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 2 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT) द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GOAPS पोर्टल के जरिए आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर (IISc) से हायर एजुकेशन पाने तथा देश की टॉप सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे छात्र फौरन अप्लाई करें।महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल बिना विलंब शुल्क अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2026 विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि: 05 अक्टूबर 2026 आवेदन सुधार विंडो: 14 अ...