GATE 2027: गेट के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख टली, अब इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ें पूरी डिटेल
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने GATE 2027 के रजिस्ट्रेशन की तारीख में बदलाव किया है। पहले आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन अब उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।27 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन संशोधित शेड्यूल के अनुसार, GATE 2027 के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 है। इसके बाद उम्मीदवार लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन में सुधार करने की सुविधा यानी करेक्शन विंडो 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.