GATE में 51वीं रैंक, छोड़ी नौकरी, फिर UPSC किया टॉप, अब सरकारी अस्पताल में बेटे को दिया जन्म, कौन हैं IAS जागृति अवस्थी
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- आईएएस अधिकारी जागृति अवस्थी की इस वक्त चर्चे में हैं। दरअसल, वो मां बन गई हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने पहले बेटे को एक सरकारी अस्पताल में जन्म दिया है। ऐसा कर उन्होंने एक मिसाल पेश की है। अमूमन ऐसे बड़े अफसर प्रसव के लिए बड़े और महंगे प्राइवेट अस्पताल का रूख करते हैं। लेकिन आईएएस अफसर जागृति अवस्थी ने एक सरकारी अस्पताल पर भरोसा जताया और जनता के बीच एक संदेश भी दिया। बता दें कि जागृति अवस्थी इस वक्त सोनभद्र जिले की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) हैं। वहीं, उनके पति एक आईपीएस अधिकारी है। उनका नाम गौरव पांडे है। वह भी इस मौके पर अस्पताल में मौजूद थे। आईएएस जागृति अवस्थी की यूपीएससी की जर्नी काफी कमाल की रही है। उन्होंने साल 2020 की यूपीएससी की सीएसई परीक्षा में टॉप किया था। इंजीयरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने लाखों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.