गढ़वा, अक्टूबर 22 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामचंद्र केशरी का 91वां जन्मदिन गुरुवार को शहर के चेचरिया स्थित बाबा विश्वनाथ वाटिका में समारोहपूर्वक मनाया गया। डॉ. राममनोहर लोहिया चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान शुभचिंतकों, समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर और उपहार भेंट कर बधाई दी। लोगों ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। रामचंद्र केशरी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, जनसेवा और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर सक्रियता से जुड़ा रहा है। उनके समर्थक उन्हें गरीबों, जरूरतमंदों और वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले नेता के रूप में याद करते हैं। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष ...