गढ़वा, सितम्बर 28 -- Garhwa News: रमकंडा, प्रतिनिधि। रमकंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर की मध्य रात्रि राजीव रंजन प्रसाद के घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू की। उसी क्रम में पुलिस ने कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त कुटी गांव निवासी जिमर कोरवा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही ...