गढ़वा, अक्टूबर 1 -- Garhwa News: धुरकी। अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गढ़वा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में लोलकी गांव में छापेमारी की गई। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार कर रखा करीब 40 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। पुलिस ने बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...