गढ़वा, अक्टूबर 14 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय नामधारी महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितता और कर्मचारियों के एरियर भुगतान में गड़बड़ी का मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। महाविद्यालय के आठ कर्मियों को नौकरी में आने से पूर्व की अवधि का करीब 32 लाख रुपये एरियर भुगतान किए जाने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति मांगी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इसे अपने संघर्ष का परिणाम बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई और सरकारी राशि की वसूली की मांग की है। बुधवार को प्रेसवार्ता कर एबीवीपी की ओर से पूरे मामले की जानकारी दी गई। एबीवीपी के राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक मंजुल शुक्ला ने बताया कि छह मई 2023 को परिषद ने नामधारी महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं का मामला विश्वविद्यालय प...