Garhwa News: 32 मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन
गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: गढ़वा। जिला अंधापन नियंत्रण समिति गढ़वा व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट की ओर से शहर के चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 32 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। सभी मरीजों की सर्जरी अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने की। शिविर के दौरान मरीजों की आवश्यक जांच, दवाइयां व अन्य चिकित्सीय सुविधाएं राधिका नेत्रालय की ओर से पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करायी गयीं। ऑपरेशन के बाद मरीजों की विशेष निगरानी की गयी व उन्हें आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी भी दी गयी। इस अवसर पर नेत्र चिकित्सक सह राधिका नेत्रालय के संस्थापक सुशील कुमार ने बताया कि निःशुल्क शिविर के तहत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच की जाती है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.