गढ़वा, सितम्बर 20 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला साक्षरता समिति की ओर से रविवार को उल्लास नव साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 1,396 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 27 हजार 225 नवसाक्षरों ने भाग लिया। उनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में काफी अधिक रही। यह भी पढ़ें- पलामू के 153 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए 10,450 नव साक्षरपरीक्षा में भागीदारी परीक्षा में 19,271 महिलाएं और 7,954 पुरुष शामिल हुए। परीक्षा के बाद सफल नवसाक्षरों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर उपस्थित नवसाक्षरों से बातचीत करते हुए परीक्षा की जानकारी ...